Advertisement

उज्जैन सिंहस्थ के लिए केंद्र से विशेष सहयोग मांगा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने।

http://satyarath.com/

उज्जैन सिंहस्थ के लिए केंद्र से विशेष सहयोग मांगा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने।

रितिक सोनगरा कि खबर

उज्जैन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन सिंहस्थ के लिए केंद्र से विशेष सहयोग मांगा । मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियां जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की और सिंहस्थ के लिए केंद्र से विशेष सहयोग मांगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल तथा राज्यमंत्री वी. सोमन्ना और राज भूषण चौधरी से उनके कार्यालय श्रम शक्ति भवन में की भेंट की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जलशक्ति मंत्री को केन-बेतवा परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री यादव ने उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध भी किया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!