Advertisement

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सुसनेर के मीसाबंदी एवं लोकतंत्र प्रहरियों का सम्मान

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ / मनीष माली की रिपोर्ट

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सुसनेर के मीसाबंदी एवं लोकतंत्र प्रहरियों का सम्मान

सुसनेर। बुधवार 26 जून को भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा नगर के लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, लोकतंत्र प्रहरी संघ जिला संयोजक कैलाश नारायण बजाज सहित लोकतंत्र प्रहरी कमलेश जैन, प्रकाशचन्द जैन सारँगयाखेड़ी, संजय पांडे सहित प्रदेश भर से आये अन्य लोकतंत्र सेनानियों एवं प्रहरियों का सम्मान किया। इस अवसर मुख्यमंत्री श्री यादव ने मीसाबंदियों को बड़ी सौगात दी है। भोपाल स्थित सीएम हाउस में आयोजित लोकतंत्र सेनानियों के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, आपातकाल के संघर्ष की कहानी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र सेनानियों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। अंत्येष्टि सहायता की राशि 8000 से बढ़ाकर 10 हजार कर दी।
चित्र 1 : भोपाल में सुसनेर के लोकतंत्र सैनानी एवं प्रहरियों ने लिया सम्मान समारोह में भाग।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!