सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
रिश्तेदारों ने ही की चोरी_
भीलवाड़ा कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा
महिला सहित 4 गिरफ्तार
भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में अपने ही रिश्तेदारों ने मिलकर 90लाख से अधिक रुपए चुरा लिए। पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला सहित चार जनों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने जानकारी देते हुए बताया हरणी कला में बक्षू लाल जाट पुत्र स्वर्गीय ओंकार लाल जाट ने 15 जून को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दी थी जिसमें घर में स्थित लॉकर में जमीन बेचने से प्राप्त हुए 90. 50 लाख रुपए रखे हुए थे जो चोरी हो गए।इतनी बड़ी रकम की चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस और उच्च अधिकारियों ने घटना स्थल पर बारीकी से निरीक्षण करते हुए जांच पड़ताल की। जांचआने के बाद परिवार के लोगों पर शंका हुई। परिवार के लोगों से तकनीकी और फोन कॉल डिटेल के आधार पर अलग-अलग पूछताछ शुरू की तो बक्षू जाट के ही रिश्ते में लगने वाली उसकी पोती पूजा चौधरी पत्नी कैलाश चंद्र चौधरी निवासी भैंसा कुंडल हमीरगढ़ संदेह के दायरे में आई।
पुलिस थाने में सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह हरणी कला गांव में अपने दादा बक्षू के घर आई हुई थी। और जमीन से मिली रूपयों का उसे पता था और चाबी कहां रखी थी उसकी भनक थी। उसने योजना बनाकर रात को जब दादी सो गई तो उसकी कनकती से लाॅकर की चाबी निकाल कर लॉकर से रुपए निकाल लिए। और इस योजना में अपने ही रिश्तेदार सुरेश जाट पिता देवीलाल और हंसराज उर्फ सोनू पुत्र रामलाल जाट निवासी भोली थाना मंगरोप तथा नारायण जाट पुत्र रामचंद्र जाट निवासी चंद्रशेखर आजाद नगर को योजना में शामिल किया और रुपए निकाल कर उनको दे दिए और चुपचाप घर पर सो गई।
पुलिस अधीक्षक दुष्यंत ने बताया कि इस तलाशी के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे 82 लाख रुपए नगद और वारदात में ली गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। चारों से पूछताछ जारी है।


















Leave a Reply