सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो भीलवाड़ा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
भीलवाड़ा शहर में दो दिन रहेगी जल सप्लाई प्रभावित__
विद्युत कटौती से आ रही बाधा_
लगातार बिजली कटौती के चलते भीलवाड़ा शहर में 2 दिन तक जल सप्लाई बाधित रहने की संभावना है।चंबल से वर्तमान में 2400 लाख लीटर पानी लिया जा रहा है जिसमें से भीलवाड़ा व शाहपुरा जिलों के कस्बों व गांव में सप्लाई हो रहा है।
स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता रजनीश परियोजना खंड प्रथम ने यह जानकारी देते हुए बताया की चंबल परियोजना पर स्थित भंवर कला पंपिंग स्टेशन पर सोमवार और मंगलवार को सुचारू रूप से विद्युत नहीं रहने और के कारण शहर में सप्लाई होने वाले पानी की मात्रा पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रही है। इसलिए मंगलवार को भी शहर के कुछ क्षेत्रों में जल पूर्ति बाधित रही। वहीं ककरोलिया घाटी व मेजा बांध से मिलने वाले पानी से कुछ क्षेत्रों में आंशिक जलापूर्ति की गई थी। मंगलवार को पंप पर विद्युत आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने से बुधवार को भी होने वाली पानी की सप्लाई नहीं होगी।
















Leave a Reply