सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर
केन्द्रीय विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया
आगर-मालवा, 25 जून/ केंद्रीय विद्यालय आगर मालवा में कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों का प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण, सेल्फी प्वाइंट, गेम्स, उपहार वितरण जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा उत्साह पूर्वक प्रतिभाग लिया। विद्यालय प्राचार्य श्री संतोष वर्मा द्वारा बच्चों अभिभावकों को प्रवेश की शुभकामनाएं एवं विद्यालय की कार्य योजना से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय शिक्षक श्री रजनीश शर्मा, श्रीमती प्रियंका प्रजापति, श्रीमती राजश्री शर्मा, श्रीमती कृतिका, श्री जयेंद्र सिंह आदि शिक्षक एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।


















Leave a Reply