भीलवाड़ा के सांसद दामोदर अग्रवाल ने ली शपथ_*
पुत्री, पुत्रवधु और पोती के साथ पहुंचे संसद में,
भीलवाड़ा से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद दामोदर अग्रवाल मंगलवार को संसद में अपने परिवार के साथ प्रसन्न मुद्रा में नजर आये।
आज संसद भवन में देश से चुनकर गए सांसदों ने संविधान के तहत पद व गोपनीयता की शपथ ली।
वही राजस्थान के भीलवाड़ा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित सांसद दामोदर अग्रवाल भी संसद भवन में शपथ लेने पहुंचे जहां पर बेहद प्रसन्नचित मुद्रा में नजर आये। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन संसद भवन में अपने परिवार के साथ नजर आये।
लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पहुंचे भीलवाड़ा के सांसद दामोदर अग्रवाल संसद में अपनी पुत्री, पुत्रवधु और पोती के साथ प्रसन्नचित मुद्रा में नजर आये।
दामोदार अग्रवाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार सीपी जोशी को 3 लाख 54 हजार 606 वोटों से हराया और लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे।

















Leave a Reply