न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ कस्बे के आड़सर बास के युवक कृष्णकुमार पुत्र
जगदीश प्रसाद ब्राह्मण ने थाने पहुंच कर प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने रास्ता रोककर युवक के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है युवक ने पुलिस को बताया की 12 सितंबर 2023 को आड़सर बास के युवक कृष्णकुमार पुत्र जगदीश प्रसाद ब्राह्मण ने बिग्गाबास निवासी मुस्कान पुत्री श्यामसुदंर के साथ प्रेम विवाह किया। करीब 10 माह बाद युवती के परिजनों ने 21 जून की रात युवक का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। युवक कृष्ण कुमार ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाते हुए मुस्कान के पिता श्यामसुंदर, भाई प्रशांत, चाचा राजेंद्र, चाचा के बेटे भाई दीपक, सहित मोहित पुत्र बद्रीनारायण, आशीष सुनार पुत्र सीताराम सुनार व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने बताया कि 21 जून की रात को आरोपियों ने घात लगाकर लाठियां व हॉकियां लेकर गाली गलौच करते हुए उस पर हमला कर दिया। परिवादी के साथ उसके दोस्त के साथ गाली गलौच करते हुए भाग जाने की धमकी दी। आते जाते लोगों ने हमें छुड़वाया। आरोपियों ने परिवादी व मुस्कान को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यवाह अधिकारी धर्मपाल को सौंप दी है।


















Leave a Reply