Advertisement

भीलवाड़ा में वन विभाग की पहल, इस बार 17 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का‌ लक्ष्य___

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज

भीलवाड़ा में वन विभाग की पहल, इस बार 17 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का‌ लक्ष्य___

वर्षा ऋतु नजदीक आते ही व​न विभाग पौधारोपण की तैयारियों में जुट गया है. विभाग ने इस बार भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले में 17 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए नर्सरियों में पौधे तैयार किए जा रहे है।
इस बार वर्षा ऋतु में जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिए 17 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे. इसके लिए वन विभाग की नर्सरियों में पौधे तैयार हो चुके हैं। भीलवाड़ा के उपवन संरक्षक गौरव गर्ग ने बताया कि जो पौधे लोगों को प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन देंगे और पर्यावरण को संरक्षित करेंगे। भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले में विभाग का इस बार 17 लाख से अधिक पौधे लगाने का ल्क्ष्य है।गर्ग ने बताया कि सरकार ने इस बार सघन पौधारोपण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय किया है।इसके तहत वन विभाग की भूमि में 5 लाख 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। शेष पौधे शिक्षा विभाग, नगर विकास न्यास, नगर परिषद व पालिकाओं के सहयोग से विशेष मुहिम के तहत चलाए जाएंगे। इस बार अकेले शिक्षा विभाग ही 13 लाख पौधे लगाने की तैयारी कर रहा है. इससे जिले में पर्यावरण के क्षेत्र में काफी लाभ मिलेगा. इस प्रकार जिले में कुल 17 से 18 लाख पौधे में लगाए जाएंगे।

वन विभाग की ओर से जिले की भौगोलिक स्थिति के अनुसार ही पौधे लगाए जाएगे।

https://satyarath.com/

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!