Advertisement

बीकानेर-दहेज़ के लिए मारपीट कर जबरदस्ती पिलाया जहर, विवाहिता की हुई मौत, पीड़ित पिता ने करवाया थाने में मामला दर्ज

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दहेज के मामले लगातार बढ़ रहे है अब तो दहेज के लोभियों ने दहेज़ की मांग व शराब के नशे मे पहले की मारपीट व उसके बाद जबरदस्ती जहर पिलाने से विवाहिता की मौत होने का मामला सामने आया है। मामला कितासर का है। मृतका के पिता गांव हेमेरां निवासी प्रहलादराम पुत्र नारायणराम जाट ने पति, सास व ससुर मे खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए बताया की करीब 15 साल पहले उसकी बेटी संतोष का विवाह परमेश्वरलाल जाट के साथ हुआ। परमेश्वरलाल शराब के नशे मे संतोष के साथ मारपीट करता और उसके माता-पिता भंवरदेवी व आदुराम उसे गंदी गालियां देता तथा मारपीट करते थे। आरोपी उसे दहेज़ के लिए तंग करते हुए नगदी की मांग कर रहे थे। 20 जून दोपहर करीब 3 बजे परमेश्वर ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की जिससे संतोष घायल हो गयी। संतोष ने अपने पिता को फोन कर पुरी बात बताते हुए उसे जान से मार देने की बात कही और उसे ससुराल से ले जाने की बात कही। 21 जून को आरोपियों ने जबरदस्ती से संतोष को जहर दे दिया जिससे वह बेहोश हो गई। संतोष के जेठ ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। परिवादी ने बताया की परमेश्वर अस्पताल मे भी शराब के नशे मे आया था। तीन दिन संतोष का इलाज चला और सोमवार को उसकी मौत हो गयी। मृतका के पिता बे आरोपी को पकड़ने के बाद ही शव ले जाने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व मामले की जाँच थानाधिकारी ने शुरु कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!