रिपोर्टर का नाम – देवेन्द्र पंडियार
जनपद- मंदसौर
अंधे कत्ल का खुलासा 12 घण्टे के अंदर कर वायडी नगर पुलिस ने सभी आरोपीयों को किया गिरफ्तार
घटना का संक्षिप्त विवरण – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया जिला एवं श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौतम सोलंकी एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक संदीप सिह मंगोलीया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के नेतृत्व मे हत्या का किया खुलासा । दिनांक 23.06.2024 को रात्री मे कैलाश तैली की दुकान के सामने ग्राम रेवास देवडा मे मृतक मुकेश पिता कंवरलाल तैली उम्र 45 वर्ष निवासी रेवास देवडा थाना वायडी नगर की लाश संदिग्ध अवस्था मे मिलने पर घटना स्थल की बारिकी से जांच पुलिस टीम द्वारा किया गया एवं मृतक का जिला चिकित्सालय मन्दसौर मे पीएम कराया गया तथा थाना वायडी नगर पर अप.क्र 224/2024 धारा 302 भादवि का कायम कर जांच मे लिया गया।



















Leave a Reply