सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार मालीसुसनेर
*नेहरू कॉलेज आगर को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेन्स की सौगात मिली
बी एड एवं बस सेवा प्रारम्भ होगी*
आगर-मालवा, 24 जून/ आगर के शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय अब प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में जिले को एक बहुत बड़ी सौगात मिली है महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रेखा गुप्ता ने बताया की एक्सीलेंस कॉलेज में अब बी. एड. एवं बी.कॉम. रिटेल ऑपरेशन्स के साथ ही स्नातक स्तर पर कई विषय जैसे की बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, संस्कृत, संगीत, अंग्रेजी साहित्य प्रारम्भ किये जा रहे है साथ ही बॉटनी, जूलॉजी, फिजिक्स, भूगोल, इतिहास, समाजशास्त्र विषय में स्नात्तकोत्तर स्तर की कक्षाएं इसी सत्र 2024-25 से प्रारम्भ हो रहें जिससे जिले के ऐसे सभी विद्यार्थी जो नवीन विषय में स्नात्तक या स्नातकोत्तर करना चाहते है उन्हें जिले के बाहर अन्य महाविद्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा।
प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज आगर नोडल अधिकारी डॉ राकेश परमार ने बताया की वर्तमान में महाविद्यालय के परिसर विकास का कार्य तेजी से चल रहा है 1जुलाई 2024 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस का उद्घाटन होना हैं।

















Leave a Reply