अजय सोनी
सत्यार्थ न्यूज़ गाडरवारा
गाडरवारा पुलिस की नशे के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी
अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित 1 लाख 25 हजार रूपये कीमती मशरूका जप्त,तीन आरोपीगण गिरफ्त में

गाडरवारा l पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के परिप्रेक्ष्य में नशामुक्ति जनजागृति सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर अमित कुमार के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर नागेन्द्र पटेरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी गाडरवारा उमेश तिवारी के नेतृत्व में गाडरवारा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित आरोपीगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
घटनाक्रमः-
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिये ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में दिनांक 21/06/2024 को शनि मंदिर के पास पिपरिया रोड गाडरवारा में थाना गाडरवारा पुलिस द्वारा दौरान वाहन चैकिंग के बजाज पल्सर मोटरसाईकल क्र.MP49ZB1727 से पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहे तीन व्यक्तियों को संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया । जिन्होने अपना नाम यशपाल कुशवाहा पिता अंतराम कुशवाहा उम्र 34 वर्ष निवासी खिरका मोहल्ला साईखेड़ा,संदीप कुशवाहा पिता टीकाराम कुशवाहा उम्र 22 वर्ष निवासी खिरका मोहल्ला साईखेड़ा एवं अरविंद नौरिया पिता मेहरबान नौरिया उम्र 32 वर्ष निवासी शांति नगर साईखेड़ा, का होना बताया । जिनसे मोटरसाईकल मोड़कर भागने के संबंध में पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर अपराध की युक्तियुक्त आशंका होने से मौके पर समक्ष गवाहान तलाशी ली गई ।
जप्ती एवं गिरफ्तारी:-
आरोपीगण यशपाल कुशवाहा पिता अंतराम कुशवाहा उम्र 34 वर्ष निवासी खिरका मोहल्ला साईखेड़ा,संदीप कुशवाहा पिता टीकाराम कुशवाहा उम्र 22 वर्ष निवासी खिरका मोहल्ला साईखेड़ा एवं अरविंद नौरिया पिता मेहरबान नौरिया उम्र 32 वर्ष निवासी शांति नगर साईखेड़ा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गवाहों के समक्ष उनके कब्जे से 06 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक,घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाईकल क्र.MP49ZB1727 कुल कीमती करीबन 1,25,270 रुपए,जप्त की जाकर तीनों को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया जाकर ज्यूडीशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । मादक पदार्थ स्मैक के स्रोत के संबंध में आरोपीगण से पूछताछ कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाती है ।
जप्तीः-
06 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक,घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाईकल क्र.MP49ZB1727 कुल कीमती करीबन 1,25,270 रुपए
आरोपीगण की गिरफ्तारी एवं जप्ती कार्यवाही करने में रही इनकी मुख्य भूमिका:-
विशेष योगदानः-एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत की गई उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गजराज सिंह,सहायक उप निरीक्षक राकेश दीक्षित
संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक मनीषा लिल्हारे, प्रधान आरक्षक भास्कर पटेल,रामगोपाल सिंह राजपूत आरक्षक रूपेन्द्र चौबे,चेतन, अखिलेश पटेल,आरक्षक बालकिशन रघुवंशी,दिनेश पटेल,ऐश्वर्य वेंकट,सुजीत बागरी,हरिशंकर,मोहन चौरे,उत्तम उचाड़िया,महिला आरक्षक कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही ।

















Leave a Reply