Advertisement

भीलवाड़ा जिले में रखने की मांग को लेकर बनेड़ा रहाबंद– काछोला सहित8 पंचायतों का भी विरोध—

http://satyarath.com/

भीलवाड़ा जिले में रखने की मांग को लेकर बनेड़ा रहाबंद– काछोला सहित8 पंचायतों का भी विरोध—

 

भीलवाड़ा जिले में रखने की मांग को लेकर शनिवार को बनेड़ा कस्बा बंद रहा ।विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार चोखाराम जाट को ज्ञापन सौपा।
बनेड़ा बचाओ संघर्ष समिति, व्यापार मंडल के आवाह्न पर कस्बे को बंद रखकर बनेड़ा और उससे अलग हुई 7 ग्राम पंचायत को बनेड़ा तहसील में रखने की मांग की।
वही भीलवाड़ा जिले से अलग हुई काछोला सहित 8 ग्राम पंचायत को राजनीतिक लाभ के लिए शाहपुरा जिले में जोड़ देने से क्षेत्र की जनता नाराज है। इससे नाराज क्षेत्र की जनता ने वापस भीलवाड़ा जिले में आठो पंचायतों को जोड़ने की मांग को लेकर काछोला में अनिश्चित कालीन धरना जारी है। काछोला संघर्ष समिति द्वारा विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल एवं सांसद दामोदर अग्रवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दे चुके हैं । वहीं शनिवार शाम को संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल और क्षेत्र केआठो पंचायतों के सरपंच एवं अन्य प्रतिनिधि विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल से मिले। और आठो पंचायतों को भीलवाड़ा जिले में वापस जोड़ने की मांग की।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!