सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
तेजअंधड़ व बारिश ने मचाई तबाही–
कोटडी में टिन शेड उड़ने से बालिका की मौत-
भीलवाड़ा का आसपास के क्षेत्र में तेज आंधी व बारिश होने से कच्चे घरों में टिनशेड उड़ने से तबाही हुई।
भीलवाड़ा शहर में आधे से पौन घंटा बारिश हुई। तो आसींद में 16 एमएम, बिजौलिया 3 एमएम, मेजा 29 एमएम, कारोई 4 एमएम, जहाजपुर 6 एमएम, कोटड़ी 35 एमएम, काछोला 4 एमएम, सरेड़ी 14 एमएम, गुलाबपुरा 5, आगूचा में 8 एमएम बारिश हुई। भीलवाड़ा शहर में 2 एमएम बारिश दर्ज हुई।
जिले में कई जगह पर अंधड़ और बारिश ने तबाही मचाई। कोटड़ी कस्बे के माली खेड़ा रोड पर शुक्रवार दोपहर तेज अंधड़ व बारिश से मकान पर लगे लोहे व सीमेंट के चद्दर उड़ गए। कमरे में सो रही एक साल की बालिका रिया के सिर पर सीमेंट का खंभा गिरने से उसकी मौत हो गई। रिया को मां ने कमरे में सुला रखा था। दरवाजे बंद कर मां शांति देवी, सास व देवरानी बरामदे में बैठे थे।
अंधड़ से मकान में लगे लोहे व सीमेंट के चद्दर उखड़ गए। मकान में लगे सीमेंट के पोल कमरे में सो रही बालिका पर गिर गए। जिससे बच्चे की मृत्यु हो गई। तहसीलदार व पटवारी मोर्चे पर पहुंचे। तहसीलदार रवि शेखर चौधरी ने बताया कि प्राकृतिक हादसे की शिकार परिवार को सहायता राशि दी जाएंगी
गुलाबपुरा में हुरड़ा में 13 एमएम व रूपाहेली में 3 एमएम बारिश दर्ज की गई। सिंचाई विभाग में बाढ़ नियंत्रित कक्ष की स्थापना की है। सरेरी बांध पर बारिश व अतिवृष्टि की सूचना के लिए वायरलेस सेट चालू किया है।
उधर काछोला , श्यामपुरा,बिजोलिया में भी बरसात होने से जगह-जगह खड्डो में पानी भर गया।

















Leave a Reply