सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर
महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना
आगर-मालवा, 21 जून/ स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गुप्ता, श्रीमती सोनू पाटीदार ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर खेल एवं युवक कल्याण विभाग सुसनेर तथा उड़ान अकादमी संचालक श्री अनिल सिरोलिया के उद्बोधन से हुआ ।
उसके पश्चात श्रीमती पाटीदार एवं श्री अनिल सिरोलिया के निर्देशन में उपस्थित स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न योगाभ्यास किया। जैसे- सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन , भ्रामरी, अनुलोम- विलोम आदि । इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आर व्ही गुप्ता, रामकुमार अंजोरिया श्रीमती आरती नागर, काशीराम प्रजापति, मनोज दुबे, मुकेश कुमार दांगी, डॉ रेखा चंद्रपाल, सीमा मुवेल, राजकमल नर्गेश, अब्दुल समद खान, पुनीत सक्सेना, अनिल चौहान, फूलचंद भ्यांजा आदि सहित उड़ान अकादमी के छात्र उपस्थित रहे। जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्राध्यापक रमेश जमरा ने दी।

















Leave a Reply