Advertisement

भीलवाड़ा-पालना गृह में मिला नवजात शिशु- दो दिन का है मासूम

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ चैनल भीलवाड़ा रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज

पालना गृह में मिला नवजात शिशु-
दो दिन का है मासूम –

भीलवाड़ा-महात्मा गांधी हॉस्पिटल स्थित पालना गृह की घंटी बजी और एक मासूम की रोने की किलकारी से हॉस्पिटल परिसर गूंजा। चिकित्सा कर्मियों जब पालने की तरफ जाकर जाकर देखा तो एक मासूम पालने में भी बिलख रहा था। उसे तुरंत हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया और इलाज शुरू किया गया ।

भीलवाड़ा महात्मा गांधी हॉस्पिटल के पालने में दो से तीन दिन का नवजात मिला है। पालने में इसे कौन छोड़कर गया फिलहाल इसका तो पता नहीं लग पाया है । चिकित्सा कर्मियों को जब मासूम के पालने में होने की सूचना मिली तो वो तुरंत वहां पहुंचे और बच्चे को महात्मा गांधी हॉस्पिटल के एनआईसीयू में भर्ती करवाया है। बच्चे की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। सूचना मिलने पर बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी भी हॉस्पिटल पहुंचे और इसके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली ।

महात्मा गांधी हॉस्पिटल के पीएमओ डॉक्टर अरुण गौड़ ने बताया कि 2 से 3 दिन का बच्चा नवजात है । उसको कोई पालना गृह में छोड़कर चला गया । उसको हमने एनआईसीयू में भर्ती किया है और विभाग अध्यक्ष शिशु रोग को निर्देशित किया है कि इसका समुचित उपचार करें। एक आशा वर्कर को भी इसकी देखने के लिए लगाया गया है। आज की तारीख में बच्चा स्वस्थ है और पूर्ण रूप से चिकित्सकों की निगरानी में है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!