सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
नौकरी में महिला आरक्षण 30% से बढ़कर 50%करने पर युवाओं का प्रदर्शन
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
सवाईपुर कोटडी तहसील क्षेत्र के छात्रों ने एकजुट होकर कोटडी उपखंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा। जिसमें बताया गया कि राजस्थान सरकार द्वारा तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं के आरक्षण को 30% से 50% करना युवाओं के साथ खिलवाड़ है_ 50% महिला सीट रिजर्व करने के बाद एक्स सर्विसमैन, विधवा, विकलांगता का भी कोटा अलग है तो फिर छात्रों के लिए बचा ही क्या है? उन्होंने कहा कि पहले सरकार अपने टिकट बंटवारे एवं मंत्रिमंडल में आरक्षण लागू करें। महिला आरक्षण को पुनः 30% करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया की सरकार ने आरक्षण बढ़ाकर लड़कों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं महिला सशक्तिकरण के चक्कर में पुरुष हासिए पर आ गया। छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। रोजगार छीन लिया गया है। अगर निर्णय वापस नहीं लिया गया तो छात्र धरातल पर उतरकर सड़क जाम, विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान ओमप्रकाश जाट, दिनेश खटीक, अरविंद शर्मा भंवरलाल साहू,रामजस जाट ,गोविंद बैरवा सहित कई युवा छात्र उपस्थित थे।

















Leave a Reply