Advertisement

सोनभद्र – 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस बल द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में तथा जनपदीय पुलिस के समस्त थाना/चौकी/पुलिस कार्यालयों में पुलिसकर्मियों द्वारा अपने-अपने कार्यस्थलों पर किया गया योगाभ्यासः-

 

10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस बल द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में तथा जनपदीय पुलिस के समस्त थाना/चौकी/पुलिस कार्यालयों में पुलिसकर्मियों द्वारा अपने-अपने कार्यस्थलों पर किया गया योगाभ्यासः-

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र में योग शिविर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों को योग के प्रति जागरुक करते हुए योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक द्वारा मानव जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को नियमित रुप से योगाभ्यास करने हेतु प्रेरित किया गया। योग शिविर में पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए योगाभ्यास कराया गया तथा बताया गया कि योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, परंतु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है । स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है तथा तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री संजीव कटियार, क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक श्री मुहम्मद नदीम, पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकार/कर्मचारीगण मौजूद रहे । इसके अतिरिक्त जनपदीय पुलिस के समस्त थानों/चौकी तथा पुलिस कार्यालयों पर भी योग शिविर/कार्यशाला का आयोजन कर योगाभ्यास किया गया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!