आरटीओ सोनभद्र के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से चलाया गया चेकिंग अभियान-
निजी वाहनों पर हूटर/सायरन/लाल नीली बत्ती/पद सूचक/ब्लैक फिल्म/विधायक का पास लगाए/उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार लिखी पाये जाने पर उनके विरुद्ध की जा रही विधिक कार्यवाही-
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
9580757830

अवगत कराना है कि शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक-20.06.2024 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन, आरटीओ सोनभद्र के नेतृत्व में यातायात पुलिस व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से निजी वाहनों पर हूटर/सायरन/लाल नीली बत्ती/पद सूचक/ब्लैक फिल्म/ विधायक का पास लगाए/उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार लिखी गाड़ियों/प्रेसर हॉर्न लगाए गये वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसमें कुल 115 गाड़ियो को चेक करते हुए कुल 30 वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही की गयी । इसी क्रम में जनपदी पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर हेलमेंट, सीटबेल्ट, तीन सवारी, अवैध पार्किंग, वाहनों पर मॉडीफाइड साइलेंसर/हुटर सायरन/लाल नीली बत्ती/ प्रेशर हॉर्न/ पद सूचक (जैसे- पुलिस, उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार आदि) एवं शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग करनें वालों के विरुद्ध चेकिंग कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा यातायात नियमों के बारे में जागरुक करते हुए नियमों का पालन करने हेतु अपील की जा रही है ।















Leave a Reply