Advertisement

जिला संघ भारत स्काउट एवं गाइड की कार्यकारणी की बैठक

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ / मनीष माली की रिपोर्ट

आज जिला संघ भारत स्काउट एवं गाइड की कार्यकारणी की बैठक

 

सुसनेर / जिला मुख्यआयुक्त श्री सत्यनारायण शर्मा जी उपस्थिति में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय आगर में आयोजित की गई बैठक का शुभारंभ बीपी दंपति एवम मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवम माल्यार्पण कर की गई जिसके पश्चात ईश प्रार्थना का सामूहिक गायन किया गया भारतीय संस्कृति के अनुसार स्काउट मास्टर भेरुलाल ओसारा द्वारा मुख्य आयुक्त का स्कार्फ पहना कर स्वागत किया एवम गाइड आयुक्त का श्रीमती फरहाना बी द्वारा स्कार्फ पहना कर स्वागत किया गया जिसके पश्चात विगत वर्षभर में आयोजित गतिविधियों पर स्काउट मास्टर भेरुलाल ओसारा द्वार प्रकाश डाला गया और साथ ही सर्फ स्मार्ट 2.0 इंटरनेट सैफ्टी प्रशिक्षण की कार्य योजना बनाई गई इसी क्रम में जिला संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती अनुभूति सिंह द्वारा वर्तमान सत्र में आयोजित होने वाली गतिविधियों पर विस्तृत वर्णन किया गया अंत में मुख्य आयुक्त सत्यनारायण शर्मा द्वारा स्काउट गतिविधियों के सफल आयोजन पर सभी शुभकामनाएं दी इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनुभूति सिंह द्वारा किया गया l

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!