Advertisement

भीलवाड़ा-जिंदल की ब्लास्टिंग के विरोध में लोग धरने पर मकान में आई दरारें_गिरदावर पटवारी पहुंचे मोर्चे पर

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो भीलवाड़ा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज

जिंदल की ब्लास्टिंग के विरोध में लोग धरने पर
मकान में आई दरारें_गिरदावर पटवारी पहुंचे मोर्चे पर

भीलवाड़ा जिंदल सॉ लिमिटेड की बनेड़ा स्थित खनन क्षेत्र में ब्लास्टिंग से जालिया व लापिया के लोगों में दहशत है। ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर उछलकर घरों में आते हैं। मकानों में दरारे आ रही है। सोमवार को एक मकान गिरने के बाद ग्रामीणों ने जालिया में घरना दिया तथा जिंदल के खनन क्षेत्र में काम बंद करा दिया।
जालिया के ग्रामीणों का कहना है कि हेवी ब्लास्टिंग से मकानों में दरारे आ रही है। ब्लास्टिंग गांव से कुछ मीटर दूर हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार को ब्लास्टिंग से एक मकान की दीवार गिर गई। इससे दो लोगों के चोट आई। ग्रामीणों ने विरोध में जिंदल कम्पनी में खनन का काम बंद करा दिया व धरना शुरू कर दिया। भीलवाड़ा एसडीएम व पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश की।

एसडीएम सोमनाथ ने बताया कि पटवारी व गिरदावर को सर्वे के निर्देश दिए। इसमें कितने मकानों में दरार आ रही तथा कितने को नुकसान हुआ, खेतों की स्थिति, ब्लास्टिंग से कितनी दूर पत्थर कर आ रहे हैं आदि का पता किया जा रहा है। इसकी दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। उसके बारे में जिंदल कम्पनी से भी उनका पक्ष सुना जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि हेवी ब्लास्टिंग कब होती है, इसकी जानकारी नहीं दी जाती है।

जिंदल के खनन क्षेत्र के कई गांवों के लोग परेशान हैं। बनेड़ा के जालिया, चमनपुरा, देवपुरा, रामपुरिया, रणिकपुरा व छतरीखेड़ा के ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांवों की चरागाह जिंदल सॉ लिमिटेड को दे दी गई है। कंपनी बिना बताए ब्लास्टिंग करती है। दो सरकारी स्कूल भी जिंदल को दी भूमि के दायरे में आ रही हैं जिससे जान-माल का नुकसान की आशंका है।
माली सैनी महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री कन्हैयालाल माली ने बताया कि ब्लास्टिंग से जालिया के देवीलाल माली का मकान गिर गया। बाड़े का टिन शेड भी गिर गया। पशु दब गए। देवीलाल को भी चोट आई। ग्रामीणों ने कहा कि ब्लास्टिंग बंद होने तक धरना जारी रहेगा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!