सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास प्रवेश हेतु आवेदन शुरू—
भीलवाड़ा में अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में प्रवेश हेतु आज से आवेदन फॉर्म शुरू हो गए हैं। तिलक नगर राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास 50 बेडेड में वर्ष 2024- 25 की प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आजाद खान पठान ने बताया कि भीलवाड़ा शहर की मूल निवासी बालिकाओं को छोड़कर जैन, मुस्लिम, सिख, इसाई, फारसी, बौद्ध धर्म की बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा। मेडिकल इंजीनियरिंग एमबीबीएस, बीसीए एवं नर्सिंग b.ed, स्नातक /स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम ,कक्षा 9 से 12 की नियमित बालिकाएं अल्पसंख्यक मामला विभाग कलेक्ट्रेट कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर सकती हैं ।आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई को है व 1 अगस्त से विद्यालय का संचालन शुरू होगा।
















Leave a Reply