Advertisement

बीकानेर-दहेज के लिए विवाहिता को बच्चों सहित निकाला घर से की मारपीट मुकदमा दर्ज

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दहेज के मामले लगातार बढ़ रहे है आये दिन एक महिला को ये दंश झेलना पड़ रहा है इसी क्रम में आज फिर एक दहेज के मामला सामने आया है दहेज के लोभियों ने एक विवाहिता के साथ मारपीट कर उसके गहने छीनकर उसे बच्चो सहित घर से निकाल देने पर पति सहित पांच जनो के खिलाफ मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज करवाया है। गांव कुनपालसर निवासी सरिता पुत्री राजूराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व बीदासर के सिंवरो को ढाणी निवासी कन्हैयालाल पुत्र डालूराम जाट के साथ हुआ। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया लेकिन उसकी सास नानुदेवी, ससुर डालूराम, ननद धर्मादेवी, ननदोई कनजी ने दहेज के लिए आए दिन तंग व परेशान करते है पति, ननद व सास ने दहेज के लिए कई बार उससे मारपीट की और पूर्व में भी 2 बार घर से निकाल दिया। समाज के लोगों ने जब घर बसाने की समझाइश की। 3 जून 2024 को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए आरोपियों ने उसके के गहने छीन लिए और दो बच्चों सहित घर से निकाल दिया। पीड़िता ने सख्त कार्रवाई करने की मांग की और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच मलकीत सिंह को दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!