Advertisement

सोनभद्र – अज्ञात कारणों से खपरैल के मकान में लगी आग घर गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक

अज्ञात कारणों से खपरैल के मकान में लगी आग घर गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

दुद्धी तहसील के बभनी थानांतर्गत ग्राम सांवरा में मंगलवार की दोपहर अचानक एक घर में आग लगने से मकान सहित घर में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
घर के लोगों ने आग देखकर किसी तरह बाहर भागकर जान बचाई।
सांवरा गांव के निवासी दो सगे भाई बैंकटेश्वर प्रसाद दूबे तथा राजेश प्रसाद दुबे का खपड़ैल का मकान है। एक भाई घर पर ही रहते हैं तो दूसरे किसी निजी संस्थान में काम करते हैं। मंगलवार दोपहर गांव के कच्चे मकान में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरा घर और घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस व ग्राम प्रधान को दी गई। लेकिन बुधवार सुबह तक किसी तरह की प्रशासनिक सहायता नहीं पहुंच सकी।
मामले की जानकारी सोनभद्र सेवा समिति के नेता गिरीश पाण्डेय को होने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरीश पाण्डेय ने जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चंद्र विजय सिंह को ट्वीट कर मामले से अवगत कराया तथा दुद्धी उपजिलाधिकारी से बात करके यथाशीघ्र पीड़ित परिवार को प्रशासनिक सहायता प्रदान करने को कहा। पीड़ित परिवार ने बताया कि आग लगने का कारण नहीं समझ आ सका है, वह जांच का विषय है। गांव के शरारती तत्वों का भी यह काम हो सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!