न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
1.नहर में डूबने से दो भाईयों की दर्दनाक मौत-जिले में नहर में डूबने से दो जनों की मौत हो गई है। इस आशय की दो मर्ग रिपोर्ट अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज की गई है। पहली मर्ग रिपोर्ट मृतक के बड़े भाई जलालसर गांव निवासी महेन्द्रराम ने थाने में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उसका छोटा भाई श्याम लाल पुत्र सुखराम मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। 17 जून को वह नहर में गिर गया। जहां पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार से खोड़ाला गांव निवासी लालचन्द ने लूणकरनसर पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उसका छोटा भाई नत्थूराम 16 जून की रात को मलकीसर पंपिंग स्टेशन पर पानी संभालने के लिए गया था। जहां उसका पांव फिसलने से वह नहर में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
2.सिर हाथ कटी महिला के शव का मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम-पिछले दिनों शहर के जयनारायण व्यास नगर में एक जगह एक महिला की सिर कटी लाश मिली जिसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हुई कि आखिर सिर व हाथ कटी लाश इस इलाके में कहां से आई और कौन है किसने इस तरह से इसको मौत कघाट उतारा है। मंगलवार को महिला की लाश की मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। इस मौके पर एसपी तेजस्वनी गौतम सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
3.बाइक पर आकर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को दिया था अजांम, अब चढ़े पुलिस के हत्थे-जिले के महाजन थाना पुलिस ने जनवरी माह में अर्जुनसर कस्बे में हुई चोरी की बड़ी वारदात के मामले में दो शातिर चोरों को जैसलमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से 20 जून तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। महाजन थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने बताया कि जनवरी माह में अर्जुनसर कस्बे में तीन घरों में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। कुछ समय पूर्व जैसलमेर क्षेत्र के रामगढ़ में पकड़े गए चोरों ने अर्जुनसर में चोरी करना स्वीकार किया था। महाजन पुलिस ने जैसलमेर जेल से टिब्बी थाना क्षेत्र के मल्लाखेड़ा निवासी सुखराम बावरी व गुरुबच्चन बावरी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि जनवरी माह में बाइक पर अर्जुनसर आकर चोरी की थी।
4बीकानेर: डिग्री के नाम पर घोखाधड़ी कर हड़पे इतने लाख रुपए- डिग्री के नाम पर रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी थाने में मरूधर नगर के रहने वाले पप्पुराम गोदारा ने रतनगढ़ चुरू के रहने वाले संदीप पुत्र अमरचंद जाट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना प्रार्थी के मकान में 1 मई की है। प्रार्थी ने बताया कि उसे बीपीएड़ की डिग्री करनी थी। जब आरोपी से उसने बातचीत की तो उसने अपने खाते में एक लाख दस हजार रूपए डलवा लिए ओर डिग्री करवाने की बात कहीं लेकिन आज दिनांक तक आरोपी ना तो पैसे वापस दिए और ना ही डिग्री दी। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
5.लाठी, थाप- मुक्कों से मारपीट कर युवक की हत्या-
बीकानेर। जिले के कालू थाना इलाके में सोमवार को एक युवक की लाठियों व थाप-मुक्कों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक का शव पल्लू की राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। देररात तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि पल्लू के कुलचासर निवासी अरुण जाट गांव-ढाणियों से पिकअप गाड़ी में दूध कलेक्शन का काम करता है। वह सोमवार को खोडाला गांव के पास रामनारायण की ढाणी में दूध लेने गया। इस दौरान रामनारायण के परिजनों और उसके बीच में विवाद हो गया। इस पर रामनारायण के परिजनों ने अरुण के साथ लाठी व थाप-मुक्कों से मारपीट की, जिससे वह अचेत हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवरान के मुताबिक प्रथमदृष्टया जांच में अवैध संबंधों की बात सामने आ रही है। अब मृतक के किसके साथ अवैध संबंध थे या और कुछ वजह है, यह जांच में स्पष्ट होगा।
5.अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त 77 किलोग्राम व एक बोलेरो कैम्पर गाडी सहित एक आरोपी गिरफ्तार- पुलिस महानिदेश व एसपी के निर्देश पर जिले में नशे को रोकने के लिए सभी थानाधिकारियों को कड़े निर्देश दे रखे है। मिली जानकारी के अनुसार कोलायत वृत्ताधिकारी के नेतृत्व में झझू रोड चौराह बाला का के पास नाकांबदी के दौरान एक कैंपर गाड़ी को रुकवाकर चैक किया तो उसमें करीब 77 किलो ग्राम डोडा पोस्त के छिलका 3 प्लास्टिक के कट्टों में भरे पाये गये। पुलिस ने कैंपर गाड़ी व कासम खां पुत्र ईलमुद्दीन 23 साल को दबोचा है। इस मामले में विशेष भूमिका लखवन्द्रि सिंह की रही।
6.खेत में काम करते समय बिगड़ी तबीयत-मजदूरी करते समय मजदूर की तबीयत बिगड़ जाने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के सरदारशहर से जुड़ी है। जहां पर आसलसर गांव में एक मजदूर दौलत सिंह काम कर रहा था। जहां मजदूर ने दोपहर एक बजे काम करने वाले सभी लोगों ने साथ में खाना खाया था। शाम चार बजे फिर से काम करने लगे। इसी दौरान उसने जी घबराने व शरीर का तापमान बढने की शिकायत की। उसे निजी वाहन से तुरन्त डीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दारासिंह ने बताया कि दौलत सिंह काफी दिनों से खेत में मजदूरी का काम करता था। सोमवार सुबह भी अपने घर से स्वस्थ आया था। प्रारम्भिक तौर पर मजदूर की मौत लू की चपेट में आने से हुई बताई जा रही है।


















Leave a Reply