Advertisement

सुसनेर , पूर्व विधायक राणा ने समर्थकों के साथ भोपाल में किया कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान का स्वागत

www. satyarath.com

18.6.2024
मगलवार
सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर

सुसनेर  पूर्व विधायक राणा ने समर्थकों के साथ भोपाल में किया कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान का स्वागत

www. satyarath.com
सुसनेर। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक रोड शो किया। इस दौरान वे खुली जीप में सवार रहे। रास्ते में 65 से अधिक जगहों पर उनके भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुसनेर के पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह ने सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल पहुँचकर उनका स्वागत किया।
मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रहे और केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री बनकर पहली बार भोपाल आए शिवराजसिंह चौहान भव्य स्वागत किया गया। केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार शिवराज रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका का जोरदार स्वागत किया। यहां से खुली जीप में सवार होकर शिवराज सिंह रोड शो करते हुए करीब 7 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह उनके स्वागत के लिए मंच बनाए गए। लोगों द्वारा अपने दुलारे नेता का स्वागत किया। रास्ते में जगह-जगह फूल बरसाए जा रहे हैं। समर्थकों द्वारा आतिशबाजी की गई।
ट्रेन से पहुंचे भोपाल, जगह-जगह हुए स्वागत
केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान रविवार सुबह दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर भोपाल के लिए रवाना हुए। ट्रेन में सफर के दौरान उन्होंने यात्रियों से मुलाकात की। दिल्ली से भोपाल के रास्ते में मुरैना, ग्वालियर और बीना स्टेशनों पर शिवराज का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। रेल में यात्रा करते हुए शिवराजसिंह अलग ही अंदाज में नजर आए। इस दौरान उनकी पत्नी साधनासिंह भी मौजूद रहीं।

राजधानी में 65 से अधिक जगह में हुआ स्वागत
केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक का काफिला रोड शो की शक्ल में 5 घंटे से ज्यादा समय तक चलता रहा है। शिवराज खुली जीप में सवार हैं। रास्ते में 65 से अधिक जगहों पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई थी, जिसमें सुसनेर के पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह एवं सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी, भाजपा मंडल महामंत्री पिरुलाल गोहाटिया, पूर्व किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सूर्यवंशी, ग्राम पंचायत कायरा सरपंच बलराम चौहान, सोयत नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल सहित राणा के सैकड़ो समर्थकों सहित भोपाल, विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
चित्र 1 : केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान खुली जीप में पत्नी साधनासिंह के साथ भोपाल में निकलते हुए।
चित्र 2 : सुसनेर के पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह भोपाल में समर्थकों के साथ शिवराजसिंह चौहान के स्वागत के लिए इंतजार करते हुए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!