कांग्रेसी नेता महबूब अंसारी ने किया शरबत वितरण
स्योहारा मे भीषण गर्मी को देखते हुए मंगलवार को ग्राम मंसूर सराय पीथापुर में कांग्रेसी नेता अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष महबूब अंसारी के नेतृत्व में शरबत वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कड़क धूप व गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। आए दिन विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से कहीं पर ठंडा पानी, कहीं पर शरबत तो कहीं पर ओआरएस का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेसी नेताओं व पदाधिकारियो, स्थानीय युवाओं के सहयोग से शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई। इस कार्यक्रम का लोगों ने बहुत ही सराहनीय कार्य बताया। लोगों ने बताया कि ऐसे कार्य से लोगों में लोगों के प्रति प्यार और आत्मविश्वास जगाने का कार्य करती है। इस मौके पर मोबिन इदरीसी,चौधरी आस मोहम्मद, कैफ अंसारी, फिरोज अहमद, साहिल अहमद, फरदीन इदरीसी, सूचना अधिकारी विभाग के जिला सचिव मोहम्मद यूसुफ अंसारी सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।














Leave a Reply