Advertisement

पूर्व जिला प्रमुख भीलवाड़ा ने किया गौशाला का अवलोकन—

http://satyarath.com/

पूर्व जिला प्रमुख भीलवाड़ा ने किया गौशाला का अवलोकन—

लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू

भीलवाड़ा जिले के पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैयालाल धाकड़ ने आज काछोला के द्वारकाधीश सामुदायिक गौशाला का अवलोकन किया। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं को देखा। यह भीलवाड़ा जिले की पहली सरकार द्वारा रजिस्टर्ड अनुदानित गौशाला है। आज निर्जला एकादशी के अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख ने गायों को हरा चारा डाला । और लोगों से क्षेत्र में आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उपस्थित लोगों ने बताया कि भीलवाड़ा जिले से अलग हुई शाहपुरा जिले में शामिल 8 पंचायत में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यहां पर लोगों के राजस्व व बिजली विभाग के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। घरेलू बिजली के लिए मांडलगढ़ और जहाजपुर कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। क्षेत्र में कृषि भूमि की रजिस्ट्री के लिए भी लोगों को भटकना पड़ रहा है। ऑनलाइन राजस्व में इन आठों पंचायत के ऑनलाइन नाम नहीं होने से जनता परेशान है ।अतिरिक्त जिला कलेक्टर शाहपुरा से बात करने पर उन्होंने बताया कि टेक्निकल प्रॉब्लम है जिसे जल्दी ही दुरुस्त किया जाएगा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!