Advertisement

बिजनौर में एसपी ने दो सिपाहियों को किया सस्पेंडः युवक से बिना वजह मारपीट करने की सीयूजी नंबर पर मिली थी शिकायत

http://satyarath.com/

बिजनौर में एसपी ने दो सिपाहियों को किया सस्पेंडः युवक से बिना वजह मारपीट करने की सीयूजी नंबर पर मिली थी शिकायत

 

रिपोर्टर -इश्तियाक अली तहसील प्रभारी जिला बिजनौर

बिजनौर के चांदपुर इलाके में एक पब्लिक के व्यक्ति के साथ बेवजह मारपीट करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी नीरज कुमार जादौन ने कार्रवाई करते हुए

बास्टा चौकी पर तैनात दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने दोनों सिपाहियों के

खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

मामला बिजनौर के चांदपुर इलाके का है, जहां की बास्टा चौकी पर तैनात दो सिपाहियों हिमांशु बढ़ाना और हेमंत ने ड्यूटी के दौरान पास के ही रहने वाले विनोद पुत्र चरण सिंह निवासी मानपुर के साथ अनावश्यक रूप से मारपीट किए जाने की शिकायत एसपी के सीयूजी नंबर पर दी गई थी।चांदपुर कोतवाल ने की जांच एसपी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच चांदपुर कोतवाल से कराई गई तो कोतवाल की जांच में आरोप सच पाए जाने पर एसपी ने चौकी पर तैनात सिपाही हिमांशु बढ़ाना और हेमंत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही दोनों आरक्षियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने कहा कि ऐसा कोई काम न करें जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!