Advertisement

अन्तर्राष्ट्रीय मानवतावादी लेखक संगठन(अमालेस) का स्थापना दिवस 16 जून को वसुंधरा दहेज उन्मूलन ट्रस्ट के संस्थापक योगेश त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में बड़े धूमधाम से मनाया गया।

http://satyarath.com/

रविआभा युग निर्माण समाज एवं एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में इसके साहित्यिक अंग अन्तर्राष्ट्रीय मानवतावादी लेखक संगठन(अमालेस) का स्थापना दिवस 16 जून को वसुंधरा दहेज उन्मूलन ट्रस्ट के संस्थापक योगेश त्रिपाठी जी की अध्यक्षता में बड़े धूमधाम से मनाया गया।मुख्य अतिथि धर्मपाल गांधी व विशिष्ठ अतिथि आशीष तिवारी, रोहित पाठक व टी सी विश्वकर्मा जी रहें। वाणी वंदना कविता उपाध्याय ने किया


कार्यक्रम का सफल संचालन मध्य प्रदेश के राजेश कुमार तिवारी व प्रयागराज से कवयित्री रेनू मिश्रा दीपशिखा ने संयुक्त रूप से किया।अमालेस के संस्थापक महोदय प्रवीण तिवारी ने सुंदर उद्बोधन से रचनाकारों का उत्साहवर्धन किया।रोहित पाठक, राजेश तिवारी रेनू मिश्रा ,पुष्पलता पांडेय लक्ष्मी, हर्षित पांडेय,अनामिका अमिताभ गौरव, डॉ. शिवानी मिश्रा ,कविता उपाध्याय, शिवांशु श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, गीता पांडेय अपराजिता, अर्चना ओजस्वी, अशोक मिश्रा, किरण शुक्ला, हरीश चंद्र त्रिपाठी,प्रवीण तिवारी, प्रदीप पाठक ,शशिबाला, नीरज श्रीवास्तव आदि रचनाकारों ने उत्कृष्ट काव्य पाठ से मंच को गुंजायमान किया।
रविआभा युग निर्माण समाज के अध्यक्ष एडवोकेट हरिश्चंद्र तिवारी, महासचिव रेखा तिवारी एवं संरक्षक धर्म प्रकाश पाण्डेय ने सभी साहित्यकारों का उत्साह वर्धन करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
राजेश तिवारी रामू काका की पंक्तियों ने अमालेस प्रांगण में एक अलग ही शमां बांध दिया –
आओ करें श्री गणेश,
मंच सजा अमालेस।
बोल रहा है राजेश,
आप सब आइए।। अंत में अमालेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा पुष्पलता पांडेय ने आभार व्यक्त किया।
सूचनार्थ
पुष्प लता पाण्डेय लक्ष्मी
राष्ट्रीय अध्यक्षा अमालेस

जिला रिपोर्टर रोहित पाठक की खबर 8821934125

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!