Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद फिर बनाया, बंद मकान को निशाना कस्बे में बढ़ती चोरियों से कस्बेवासियों में रोष पढ़े पूरी खबर

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है आये दिन किसी न किसी मकान को निशाना बनाया जा रहा है चोरो के हौसले इतने बुलंद हो गए कि दिनदहाडे आराम से घरो को तथा बन्द पड़े मकानों को निशाना बना रहे है
कस्बे के कालूबास में सूने पड़े मकानों में घुस कर चोरी करने की वारदातें लगातार सामने आ रही है। यहां 3-4 चोरों के गैंग द्वारा घर में घुस कर वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास निवासी एवं दिल्ली प्रवासी आशाराम सोनी के मकान को चोरो में निशाना बनाया यहाँ तक कि चोरो ने आराम से हर एक चीज की तसल्ली से जांच परख कर कर चोरी की है आशाराम सोनी के परिवारजन सोमवार को अपना घर संभालने गांव पहुंचें तो उनके होश उड़ गए, कालूबास स्थित उनके आवास पर अज्ञात चोरों ने घर मे घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया है। के वार्ड 35 के स्व. आशाराम संदीप कुमार सोनी का घर पिछले 2 महीने से बन्द पड़ा था। मकान मालिक संदीप सोनी दिल्ली में व्यवसाय करते है और परिवार सहित वहीं रहते है। संदीप सोनी ने बताया कि जब आज मैंने अपने घर का मुख्य दरवाजा खोला तो देखा कि सामने के दोनों कमरे खुले पड़े थे और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी के लॉकर तोड़े हुए थे और सोने के गहने व नगदी गायब थी। संदीप सोनी ने बताया कि मेरे घर मे पिछली दीपावली और उसके बाद भी चोरों ने दो बार सेंध लगाने की कोशिश की थी। कालूबास में पहले भी सीताराम छंगाणी के घर में चोरों ने लाखों के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था लेकिन अभी तक चोरों का पता नही चल पाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना कालूबास बीट प्रभारी नरेंद्र सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल का मुआयना कर रहे है। संदीप सोनी ने बताया कि मेरा ये मकान पिछले दो महीने से बन्द था। मैंने आज ही मकान को खोला था। सोनी ने बताया कि चोर घर मे रखे करीब 100 ग्राम सोने के जेवरात और डेढ़ लाख से ऊपर नगदी लेकर गए है। चोरों ने हर कमरे की अलमारी और बेड की तलाशी ली है। चोर सीढ़ियों में खिड़की की ग्रिल तोड़ कर अंदर घुसे है। टूटी हुई ग्रिल और ग्रिल तोड़ने का फन्दर यही छोड़कर चले गए। सोनी ने बताया इसके अलावा चोरी किये गए सामान का आंकलन किया जा रहा है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!