न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
1.विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान, पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या करने आरोप👉बीकानेर सुभाषपुरा निवासी विवाहिता का शव घर में पंखे से लटका मिला है। पीहरपक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। सुभाषपुरा निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। उसका शव घर में पंखे से झूलता मिला। शिव मंदिर के सामने वाली गली में रहने वाले सिमरन के भाई दानिश हसन ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालवालों पर केस दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि सिमरन की शादी 21 फरवरी, 21 को सलीम जावच से हुई थी। शादी के बाद ससुरालवाले उसे दहेज के लिए तंग-परेशान करने लगे। सिमरन ने फोन कर बताया कि उसे परेशान किया जा रहा है। उसे लेने पहुंचे तो शव लटका मिला। आरोप है कि पति सलीम, ससुर बशीर मोहम्मद, सास बरातुन, देवर सलमान, ननंद सलमा, पिंकी, रीना उर्फ पार्षद नुसरत और अब्दुल वाहिद ने दहेज के लिए सिमरन की हत्या कर दी। मामले की जांच एसआइयूसीएडब्ल्यू सीओ भूराराम खिलेरी को सौंपी गई है।
2.पत्नी ने बिना तलाक लिये की दूसरी शादी, पति पहुंचा
थाने करवाया मामला दर्ज👉 छतरगढ़ थाने में मुनसब अली पुत्र आशक अली निवासी 3 सीएचडी ने छतरगढ ने अपनी पत्नी के बिना तलाक दूसरा विवाह करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि छतरगढ़ के लाखनसर निवासी फरीदा पुत्री जानूखां, मुस्तफा पुत्र आमद अली, नजर खा पुत्र मदैखां, हाफिज सलीम पुत्र अलीशेर खां व नजीर खां के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी ने तलाक लिए बिना किसी दूसरे के साथ निकाह कर लिया जिसमें आरोपियों की मिलीभगत रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी संदीप कुमार को दी है।
3.युवक ने घर में फांसी का फंदे लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली👉 नयाशहर थाना इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रुप से बीमार था। मृतक के पिता ने मर्ग दर्ज करवाते हुआ बताया कि उसका 28 वषीय बेटा संजय कुमार पुत्र विनोद कुमार जो कि मानसिक रूप से बीमार था और मिर्गी के दौरे आते थे। प्रार्थी ने बताया कि जब वह घर में अकेला हुआ तो फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
4.पिस्टल दिखाकर डराया और चाकू से किए वार👉
पिस्टल दिखाकर डराने और चाकू से वार करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद थाने में रामपुरा बस्ती निवासी रूकमणी दास पुत्र राजेश कुमार ने ओमप्रकाश पुत्र हेमाराम, शिव नाई व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना गली नम्बर 11 रामपुरा बस्ती 14 जून की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर उसे डराया। जिसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी पर चाकू से वार किए और नीचे गिरा दिया। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने थप्पड-मुक्कों से मारा। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
5.बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई👉ब्लाइंड मर्डर के मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने 24 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नाल थाना क्षेत्र के करमीसर का है। जहां पर शराब के ठेके के पास शव मिला था। पुलिस के मुताबिक मृतक और आरोपी एक-दूसरे से अनजान है। गुरुवार रात को आरोपी को मृतक ने गाली-गलौज की, जिससे गुस्से में आकर उसने बीयर की बोतल मदनलाल की गर्दन में घुसाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। हत्या के मामले में कोलायत हाल राजीव नगर निवासी मघाराम को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार आरोपी मघाराम का करमीसर में ननिहाल है। उसने भोजूसर में खेत काश्त कर रखा है। गुरुवार की रात को वह पेट्रोल पंप पर गाड़ी में डीजल भरवाने आया था। वहां से जब वह वापस जा रहा था तब वह करमीसर में शराब ठेके पीछे सुनसान जगह पर अंधेरे के कारण पेशाब करने के लिए रुका। तब वहां पहले से शराब के नशे में धुत मदनलाल बैठा था। मदनलाल ने मघाराम के साथ गाली-गलौज करने लगा, जिस पर दोनों के बीच हाथापाई हुई। गुस्से में आकर मघाराम ने वहां पड़ी बीयर की बोतल मदनलाल की गर्दन में घुसाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।
6.10 हमलावारों ने शोरुम में घुसकर किया हमला, लाखों रुपये लूट कर भागे,तीन जने घायल👉जिले के लूणकरनरसर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर एक शोरुम में कुछ लोगों ने घुसकर मारपीट व नगदी छीन कर भागने का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लूणकरनरसर स्थित फैशन जोन शोरुम में दिनदहाड़े 10 लोग घुसे और बातचीत करने लगे बाद में सभी ने मिलकर मौके पर मारपीट शुरु कर दी जिसमें पूर्णाराम, रामस्वरुप व महावीर नामक युवक चोटिले हुए है। हमलावारों ने मारपीट कर शोरुम से 970000 रुपये की लूट कर मौके से भाग गये। अभी तक जानकारी सामने आई उसमें 10 हमलावरों में से एक नाम दीनदयाल गोदारा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पुलिस पहुंची गई है। मामले की छानबीन कर रही है।


















Leave a Reply