Advertisement

भीलवाड़ा-मेमू कोच फैक्ट्री के लिए आरक्षित भूमि में से 214 हेक्टर जमीन रीकों को आवंटित—

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो भीलवाड़ा
रिपोर्टर -अब्दुल सलाम रंगरेज

मेमू कोच फैक्ट्री के लिए आरक्षित भूमि में से 214 हेक्टर जमीन रीकों को आवंटित—

केंद्र की पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर तत्कालीन गहलोत सरकार की ओर से जिले में कोच फैक्ट्री निर्माण के लिए आरक्षित की गई जमीन में से 214 हैक्टर भूमि मुख्यमंत्री द्वारा आवंटित करने की मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री के निर्णय से उद्योग जगत में खुशी की लहर है। जानकारी के अनुसार हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा लंबी समीक्षा के बाद जारी किए गए आदेशों में जिले में मेमो कोच फैक्ट्री निर्माण को लेकर रूपाहेली ,चतरपुरा, सुल्तानपुर बड़ला में आरक्षित की गई 1292 बीघा 14 बिस्वा जमीन में से 214 हेक्टर भूमि भीलवाड़ा रिको को आवंटित की गई है। रीको एरिया को आवंटित करने पर उद्यमियों का कहना है इससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। रिको के क्षेत्रीय अधिकारी पी आर मीणा ने बताया कि आना की जमीन आवंटन में फिलहाल लंबी प्रक्रिया है लेकिन सरकार की ओर से मिली मंजूरी से जिले में एक और नए औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने बताया भीलवाड़ा कलेक्टर राजस्व के आदेश पर जिले में कीड़ीमाल से 47.18, खांखला में 49 .90 तथा भीलवाड़ा तहसील के महुआ कलां में 85. 28 हैक्टर भूमि रिको को आवंटित की गई थी। जिसकी निर्धारित प्रीमियम राशि की जमा कर दी गई है। क्षेत्रिय अधिकारी मीणा ने बताया कि उक्त भूमि आवंटन के आदेश भी जल्दी जारी होंगे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!