रिपोर्टर रिपू सिंह पटना बिहार
पटना बिहार से बड़ी खबर सामने आई है। पटना के बिहटा में एक्सिस बैंक की शाखा में 17 लाख की लूट हुई है।
एक्सिस बैंक से 10 मिनट में 17 लाख की लूट को अंजाम दिया । राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के ग्राम देवकुली स्तिथ एक्सिस बैंक में शनिवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक 4 नक़ाबपोस हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। बिहटा – मनेर मुख्य मार्ग पर बिहटा थाना से 3 किलोमीटर दूर पर स्थित एक्सिस बैंक में लूट हुई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है पुलिस।

















Leave a Reply