सत्यार्थ न्यूज़ चैनल भीलवाड़ा रिपोर्टर अब्दुल सलामरंगरेज
मांडलगढ़ के काछोला कस्बे में महेश जयंती पर निकली शोभा यात्रा___
महेश जयंती के पर्व पर काछोला में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में पुरुष व महिलाओं ने महेश जयंती पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। काछोला बाईपास से डीजे डीजे के साथ शुरू हुए जुलूस का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। महिला और पुरुष नवीन परिधानों में सज धज कर महेश का जय उद्घोष कर रहे थे और महिलाओं ने नृत्य करते हुए कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। जुलूस बाईपास से, बस स्टैंड, एवं मुख्य मार्ग से होता हुआ वापस महेश्वरी भवन पर संपन्न हुआ।कार्यक्रम में आसपास के गांव से आए हुए सैकड़ो माहेश्वरी समाज के लोग उपस्थित थे।

















Leave a Reply