Advertisement

गाडरवारा -नगर की बेटीयां सुहाना का प्रोफेसर के रूप में चयन

http://satyarath.com/

अजय सोनी
सत्यार्थ न्यूज गाडरवारा

नगर की बेटीयां सुहाना का प्रोफेसर के रूप में चयन

 

गाडरवारा l स्थानीय भूतखेड़ा एवं एम पी ई बी कॉलोनी निवासी सुहाना पुरी गोस्वामी,डॉ.हिम्मत पुरी की पोती और गोपाल इंद्र पुरी की बेटी का बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में मृदा विज्ञान विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में चयन हुआ है सुहाना पुरी का बनारस हिंदू विश्वविद्यालय उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में चयन होने पर नगर एवं भूतखेड़ा ग्राम सहित क्षेत्र के लोगो में हर्ष व्याप्त हैं। लोगों ने सुहाना के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सुहाना पुरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गाडरवारा नगर के टेगोर विद्या निकेतन शिक्षण संस्थान से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बीसीएस एमएससी जवाहरलाल नेहरू कृषि महाविद्यालय जबलपुर एवं पीएचडी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी हिंदू विश्वविद्याल गयी। जहां परिश्रम करते हुए परास्नातक में विश्वविद्यालय द्वारा प्रशंसा पत्र प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर सुहाना पुरी का चयन शिक्षा सेवा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में होने पर माता पिता चाचा ,चाची भाई ,बहन आदि परिवार के लोगो ने बिटिया के असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर बधाई दी है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!