Advertisement

बीकानेर-चोरी करने के इरादे से घुसा ढाणी में, विरोध करने पर की मारपीट, पढें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से खबर।

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

क्षेत्र के गांव रीड़ी निवासी 40 वर्षीय प्रभुराम पुत्र गोपीराम नायक ने इसी गांव के मुखराम पुत्र भंवरलाल जाट के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार सहित ढाणी में रहता है। बुधवार रात उसकी पत्नी व बच्चे ढाणी में सो रहें थे गांव का एक युवक घुस गया रात 11 बजे आरोपी चोरी के इरादे से ढाणी में घुसा। तभी पत्नी व बच्चों के जाग गए और विरोध करने पर आरोपी ने इनके साथ मारपीट की। पत्नी ने मुझे सूचना दी तो मैंने बैटरी के उजाले में आरोपी को भागते देखा और पीछे दौड़ कर पकड़ लिया। मैंने कुछ लोगों को ढाणी बुला लिया व आरोपी को रात भर वहीं बिठाकर रखा और सुबह पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए लूणकरणसर सीओ के सुपुर्द कर दिया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!