न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़
पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार ने भाग लिया उपखंड अधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।सुनवाई में पालिका व पानी के मुद्दे छाए रहें। यहां कुल 47 प्रकरण आए जिनमें सर्वाधिक पालिका से संबंधित 18 व जलदाय विभाग से संबंधित 14 प्रकरण आए।उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने अधिकारियों को प्रकरण पर मौका जांच करने के बाद परिवादी से बात करने के बाद ही मुद्दे का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान वार्ड 24 पार्षद राम सिंह राजपुरोहित ने अपने वार्ड में पानी सप्लाई सही नही होने व वार्ड की समस्याओं का मुद्दा उठाया वार्ड 33 के पार्षद भरत सुथार ने वार्ड 32 व 33 के मध्य गंदे पानी निकासी का मुद्दा रखा और वार्ड 33 की सेवा नाथ बगीची पर जर्जर अवस्था में होद की जगह बड़ी टंकी का निर्माण जल्द करवाने का मुद्दा उठाया गया वार्ड में हो रही पानी किलत की समस्याओं को अभियंता मांगीलाल मीणा को भी अवगत करवाया । स्थानीय पार्षद लोकेश माली, रजत आरोपा ने वार्ड की समस्याओं को रखा वार्ड 38 के पार्षद लोकेश गौड़ ने वार्ड में पेयजल सप्लाई नहीं होने की शिकायत करते हुए समाधान की मांग की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा श्याम पुरोहित तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे जनसुनवाई में पालिका द्वारा जारी पट्टों की जांच की मांग करते हुए हरिप्रसाद सिखवाल ने ज्ञापन दिया। सिखवाल ने पालिका द्वारा नजूल भूमि, जोहड़ पायतन भूमि, गोचर भूमि, वन विभाग की भूमि, पोस्ट ऑफिस के पास की दुकानों के जारी पट्टों जांच की मांग की।


















Leave a Reply