पत्रकारिता में ईमानदारी व सच्चाई वह हथियार है जिससे सभी को प्रभावित किया जा सकता है- मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी
राम अनुज धर द्विवेदी पत्रकार मिलन एवं सम्मान संगोष्ठी में हुए सम्मानित,
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र। पत्रकारिता कोई साधारण वस्तु नहीं है, यह अनेक शक्तियों का पुंज्ज है। यह मानव को निरंतर संदेश देने वाली एक विलक्षण विधि है। उक्त बातें मीडिया फोरम आफ इंडिया एवं पूर्वांचल मीडिया क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शाहगंज खजुरी स्थित फोरम के जिला अध्यक्ष सर्वेश कुमार श्रीवास्तव के आवास पर देर शाम बुधवार को आयोजित पत्रकार मिलन एवं सम्मान संगोष्ठी में बतौर अध्यक्षता कर रहे ख्याति लब्ध प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने कहा। श्री द्विवेदी ने कहा कि यह एक ऐसा दर्पण है जिसमें समाज एवं जन जीवन की आकृति को देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र एवं समाज के लिए यह एक प्रेरक शक्ति, कला, प्रवृत्ति एवं जन सेवा है। श्री द्विवेदी ने पत्रकारों को ईमानदार और निष्पक्ष छवि से अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। इसी कड़ी में युवा पत्रकार एवं मुख्य अतिथि कौशल शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता में ईमानदारी एवं निष्पक्षता जरुरी है। उन्होंने कहा कि शासन – प्रशासन की चाटुकारिता छोड़ राष्ट्र एवं समाज हित में पत्रकारों को ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। वक्ताओं की कड़ी में पूर्वांचल मिडिया क्लब सोनभद्र जिलाध्यक्ष विवेक पांडेय, आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन सोनभद्र जिलाध्यक्ष संतोष कुमार नागर, आलोक पति तिवारी, आल इण्डिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम अनुज धर द्विवेदी, पंकज पांडेय, ज्ञानदास कन्नौजिया, नंद किशोर विश्वकर्मा, रवि कांत तिवारी एवं उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद सोनभद्र जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन शुक्ल, सेराज हुसैन, रामरुप शुक्ला ने भी प्रभाव शाली विचारों एवं सुझावों से प्रभावित किया। इस मौके पर डॉ रमेश कुमार कुशवाहा, अरबिंद गुप्ता, कृपाल मद्धेशिया, सत्य प्रकाश मिश्रा के अलावा अन्य पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दर्जनों पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में संयम भारत दैनिक हिन्दी व अंग्रेजी समाचार पत्र के जिला संवाददाता व आल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राम अनुज धर द्विवेदी को मंचासीन अतिथियों द्वारा सोन गौरव व सोन रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।संगोष्ठी का सफल संचालन रोहित कुमार त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक मीडिया फोरम जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
















Leave a Reply