न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव की ओर जा रहा एक मोटरसाइकिल सवार हाइवे पर खाखी धोरा के निकट एक ऊंट से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऊँट के पैरों में चोट लगने से करहाने लगा तथा युवक सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया है। आस पास के खेतों से लोग मौके पर आ गए और एक श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही पिकअप
को रोककर घायल को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए बीकानेर रेफर कर दिया है। घायल ऊंट मौके पर ही दर्द से कराह रहा है। ऊंट के भी पैरो में चोट आने से वह हाइवे पर ही गिर गया है। मौके पर एकत्र लोग ऊंट की मदद के लिए भी प्रयास कर रहें है
















Leave a Reply