न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
क्षेत्र के गांव लखासर में नायकों के मोहल्ले में लालूराम पुत्र उत्माराम नायक के झोंपड़े में आग लगने से परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। आज दोपहर भोजन पकाते हुए चूल्हे की आग से झोंपड़े ने आग पकड़ ली और आग बेकाबू होने के कारण सब जलकर खाख हो गया। झोंपड़े में लगी आग में राशन, बिस्तर, पलंग व घर का सारा सामान जलकर खाख हो गया। गांव के सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी ने तुरंत मौके पर टैंकर भिजवाया और मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने बेकाबू आग पर काबू पाया। पड़ौसी परिवारों ने मिलकर लालूराम को राशन दिलवाने की मदद की वहीं सरपंच की और से जरूरी बर्तन व बिस्तर का सहयोग किया गया है। ग्रामीणों ने पटवारी को सूचना दी व सरपंच ने प्रशासन से जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए अपील की।


















Leave a Reply