Advertisement

बीकानेर-पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने, विरोध करने पर की मारपीट श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज।

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

युवक की पत्नी पर गलत नजर रखने व छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को टोकने पर आरोपी ने रंजिश बंद ली जिसके चलते आज सुबह आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आड़सर बास निवासी दिनेश झंवर ने मामला दर्ज करवाते हुए अपने पड़ोसी केशर माली के खिलाफ गाली गलौच व चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। परिवादी दिनेश ने पुलिस को बताया की केशर माली उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है और छेड़छाड़ का प्रयास कर चुका है। परिवादी ने आरोपी को 2-3 दिन पहले भी टोका तो आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। इसके चलते आज सुबह करीब 10 बजे परिवादी पर हमला कर दिया। आरोपी ने उसके साथ लड़की व चाकू से मारपीट की जिससे उसके सिर व अंगुली पर चोट आई और उसका चश्मा टूट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच लक्ष्मण सिंह नेहरा को दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!