Advertisement

बीकानेर-महिला सशक्तिकरण थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारिया शुरू इनको मिली ज़िम्मेदारी : आयुर्वेद विभाग बीकानेर

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

महिला सशक्तिकरण थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारिया शुरू इनको मिली ज़िम्मेदारी : आयुर्वेद विभाग बीकानेर

बीकानेर । महिला सशक्तिकरण थीम पर 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य उत्सव के साथ मनाने के लिए आयुर्वेद विभाग बहुत ही तत्परता के साथ कार्य कर रहा है संभाग के उच्च अधिकारी उपनिदेशक डॉ नंदलाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया अबकी बार योग दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाएंगे 5 जून से ए एच डबल्यू सी व ब्लॉक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग प्रोटोकॉल पूर्वाभ्यास शिविर शुरू हो गए थे जिसमें आयुर्वेद विभाग में लगे योग प्रशिक्षक जो ए एच डबल्यू सी प्रभारी सी एच ओ के दिशा निर्देशन में बहुत ही शानदार योग शिविर आयोजित कर आमजन को अरोग्य लाभ देने का पुनीत कार्य कर रहे हैं। उसी कड़ी में ब्लॉक स्तर पर नोडल प्रभारी के दिशा निर्देशन में योग प्रशिक्षकों ने कार्य को गति दी है। आयुर्वेद विभाग संभाग बीकानेर के अतिरिक्त निदेशक डॉ घनश्याम रामावत ने बताया इस कार्य में ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं उनकी सूचि में श्रीकोलायत से डॉ धर्मप्रकाश आर्य लूणकरणसर से डॉ भंवरलाल ज्याणी श्रीडूंगरगढ से डॉ संजय बुडानिया नोखा से डॉ राजेन्द्र सोनी खाजूवाला से डॉ किशन गोपाल पांचू से डॉ लक्ष्य बरक्षी बज्जू से डॉ सीताराम यादव छतरगढ से डॉ श्रवण सिंह शेखावत पूगल से डॉ विनित बागडी को जिमेदारी विभाग से सौंपी गई है। ब्लॉक स्तर पर योग प्रशिक्षक जिनकी सूचि इस प्रकार है। श्री कोलायत से योग प्रशिक्षक जसवन्त सिंह लूणकरणसर से भंवरलाल श्री डूंगरगढ़ से योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश कालवा नोखा से चम्पालाल खाजूवाला से योग प्रशिक्षक विनोदनाथ पांचू से योग प्रशिक्षक भगवानाराम बज्जू से योग प्रशिक्षक गिरिराशंकर शर्मा छ्तरगढ़ से योग प्रशिक्षक तेजवीर पूगल से योग प्रशिक्षक कुम्भाराम को जिमेदारी सोंपी गई है। इनमें श्री डूंगरगढ़ ब्लॉक के योग प्रशिक्षक ओम प्रकाश कालवा जो पिछले नौ सालों से नियमित सेवा दे रहे हैं। उनका कार्य अति सरहनीय हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!