न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
मोदी सरकार में नव नियुक्त मंत्रिमंडल के सदस्यों को नई दिल्ली में पहुँच कर भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष कुम्भाराम सिद्ध ने लोकप्रिय सांसद अर्जुनराम मेघवाल को मोदी सरकार पुनः केन्द्रीय कानून मंत्री एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री, अजमेर सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी को कृषि राज्य मंत्री बनने पर और जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को केबिनेट मंत्री बनने पर आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ में रहे पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष बजरगलाल सारस्वत, रामरतन विश्नोई, पूर्व सरपंच देवीलाल विश्नोई सहित अन्य लोग भी शामिल हुए। इससे पहले श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा नेताओं में विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद गिरी, विधायक ताराचंद सारस्वत सहित अनेक नेता मंत्रियों को बधाई देने दिल्ली पहुंचे।

























Leave a Reply