Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे आईजी ओम प्रकाश पुलिस थाने का किया औचक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

बीकानेर रेंज आईजी ओम प्रकाश आज जयपुर से बीकानेर जाते वक्त श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में रुके और थाने का निरीक्षण किया। थाना अधिकारी इंद्रकुमार ने आईजी रेंज की अगवाही की वही रेंज आईजी ओमप्रकाश ने थाने का निरीक्षण किया और नियमित जनसुनवाई करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। SHO इंद्र कुमार द्वारा थाने में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी गई। रेंज आईजी ने कहा श्रीडूंगरगढ़ में यातायात व्यवस्था को सुधारने का प्रयास SHO द्वारा किया जा रहा है व काबिले तारीफ है आशा करता हूं कि अपने ड्यूटी के प्रति लगातार समर्पित रहकर पीड़ित को राहत देने का लगातार प्रयास करते रहेंगे। रेंज में पुलिस टीम के कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्य करने वाला अधिकारी एसएचओ को बताया।

आईजी ने थाने में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!