Advertisement

उन्नाव – तीन दिन से लापता युवक का खंती में पड़ा मिला शव,हत्या की आशंका

ब्यूरो चीफ दीपक कुमार उन्नाव 

तीन दिन से लापता युवक का खंती में पड़ा मिला शव,हत्या की आशंका

उन्नाव। मौसी के घर से दोस्त से मिलने के लिए निकला युवक रहस्यमय ढंग से कही लापता हो गया। तीसरे दिन सड़क किनारे खंती में बाइक के नीचे दबा उसका शव बरामद किया गया। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया है। युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही। बता दे की बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव गौरिया कला निवासी 25 वर्षीय शुभम पुत्र कुंवर सिंह बीते 8 जून की सुबह पहर बाइक द्वारा पड़ोसी गांव अरगुपुर अपनी मौसी के घर गया गया था। जहां से दोपहर करीब वह दोस्त से मिलने की बात कहकर मौसी के घर से निकल गया। लेकिन शाम तक घर ना लौटने पर परिजनों ने 8 जून को ही थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी, लेकिन उसका कही सुराग नहीं चल सका। लापता होने के तीसरे दिन सोमवार को थाना क्षेत्र के ही गांव अरगुपुर से गौरिया जाने वाले मार्ग किनारे गहरी खंती में बाइक के नीचे दबा हुआ। उसका शव पड़ा हुआ देखा गया। परिजनों के मुताबिक गले में बुरी तरह सूजन दिख रही है जबकि कमर के पास कुछ खून का रिसाव होता दिखा है। शव से कुछ बदबू भी उत्पन्न होने लगी है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। थानेदार फूलसिंह ने कहा है शव पोस्टमार्टम भेजा गया है। जांचकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक दो भाईयो में बड़ा था शिवम उसका छोटा भाई है, जबकि दो बहने है जिनकी शादी हो चुकी है। चर्चा है कोर्ट मैरिज के बाद उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती है, जिससे वह कुछ नसे आदि का भी सेवन करता था। जिससे घटना को लेकर चर्चा है कि वह नसे की हालत में उसकी बाइक खंती में जाकर उसके ऊपर पलट गई, जिससे उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!