न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ थाने में खेत में छान बना रही महिला के साथ मारपीट करने, खेत में दुबारा आने पर जान से मारने की दी धमकी देने का आरोप लगाते हुए चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है बरजांगसर निवासी पूना देवी पत्नी टिकुराम जाति नायक उम्र 50 साल निवासी बरजागसर ने बताया कि मेरे पति के पैतृक खेत में, में और मेरी बेटी हीरा और साथ में मेरा दोहिता हम लोग खेत में छपरा बना रहे थे तभी आरोपी बेगाराम पुत्र दीपाराम, ओमाराम पुत्र बेगाराम, चतराराम पुत्र दीपाराम, सोना देवी पत्नी बेगाराम जाति नायक निवासी बरजागसर आए और मेरे साथ मारपीट की, थाप, मुक्को से घायल किया, गाली गलौज दिए। मौके पर आए पड़ोसियों ने बीच बचाव करके प्रार्थी की जान बचाई, पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी खूंखार और बदमाश के हैं महिला को धमकी दिया कि आइंदा इस खेत में आई तो तुम्हें जान से मार देंगे आरोपी खेत हड़पना चाहते हैं श्रीडूंगरगढ़ थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच एसआई धर्मपाल वर्मा को सौंप दी गई है


















Leave a Reply