**दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म, जंगल में लेने गई थी लकड़ी।*
सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

बभनी/सोनभद्र-सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिक किशोरियों के साथ गुरुवार को क्षेत्र के दो युवकों ने अपने हवस का शिकार बना लिया दोनों लड़कियां जंगल में लकड़ी लेने गई थी। रविवार को लड़की के भाई ने बभनी थाने में तहरीर देकर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ पास्को सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शीश टोला के जंगल में गई थी । जब लड़कियां गांव के जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने लगी तो उसी समय क्षेत्र के दो युवक वहां पहुंच गए। और किशोरियों के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिए युवकों के चंगुल से छुटने का प्रयास किया लेकिन दोनों सफल नहीं रही और दोनों युवकों ने किशोरीयों को जंगल में ही अपने हवस का शिकार बना लिया। रविवार को लड़की के भाई रामवृक्ष ने बभनी थाने में दोनों के खिलाफ तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकोंक के खिलाफ पास्को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है बभनी थाना प्रभारी सदानंद राय ने बताया कि दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें जेल भेज दिया गया।

















Leave a Reply