• युवक को चौकी से छोड़ने का मामला,जांच के बाद कप्तान ने लिया एक्शन।
रिपोर्टर “इश्तियाक अली” तहसील प्रभारी जिला बिजनौर
बिजनौर एसपी नीरज कुमार जादौन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जिले में तैनात 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। शहर की आबकारी पर तैनात चार सिपाही जबकि मण्डवाली थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। एसपी ने विभागीय जांच सीओ को सौंपी है। 7 दिन के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।दरअसल बिजनौर एसपी नीरज कुमार जादौन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 6 पुलिस कर्मियों को एक साथ निलंबित किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र की आबकारी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने नशा खरीदते समय पकड़े गए युवक को बिना अधिकारियों की अनुमति के चौकी से ही छोड़ दिया। उसी दिन शाम को युवक ने शराब पीते समय दोस्त की हत्या कर दी थी। जांच में लापरवाही सामने आने पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने आबकारी चौकी पर तैनात चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया और जांच सीओ को सौंपी।एसपी नीरज कुमार जादौन ने करवाई करते हुए शहर कोतवाली क्षेत्र की आबकारी चौकी पर तैनात सिपाही शोकेन्द्र, राहुल कुमार, राहुल शर्मा, और पंकज कुमार को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा 4 जून को धर्मनगरी के रहने वाले अनुराग की हत्या कर दी गई थी। हत्या मुजफ्फरनगर के रहने वाले अनमोल और मुकेश ने की थी। पुलिस ने अनमोल को गिरफ्तार किया तो पता चला कि हत्यारे मुकेश को घटना के दिन आबकारी चौकी क्षेत्र में एक महिला से भांग खरीदते हुए पकड़ लिया था।मुकेश को पंकज सिपाही चौकी पर लाया था। सिपाहियों ने अधिकारियों को सूचना देने के बजाय चुपचाप सेटिंग कर उसे छोड़ दिया था। मुकेश चौकी से छूटने के बाद मण्डावर क्षेत्र में अनुराग और अनमोल के साथ खादर क्षेत्र में गया तीनों ने भांग का नाश किया और शराब भी पी। वहां पर विवाद हो गया। अनमोल और मुकेश ने उसकी हत्या कर दी। इस मामले में एसपी ने सीओ सिटी संग्राम सिंह से जांच कराई जांच में चारों सिपाहियों की संलिप्ता पाई।इस आधार पर एसपी नीरज कुमार ने चारों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। सीओ अफजलगढ़ को इसकी जांच सौंपी। साथ ही 7 दिन के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। दूसरा मामला बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र का है। यहां भागूवाला चौकी पर तैनात दो सिपाहियोंको खनन के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया। लापरवाही बरतने पर एसओ और चौकी इंचार्ज के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए।बताया जा रहा है की मंडावली थाने के भाग भगुवाला चौकी पर तैनात सिपाही अंकित तेवतिया और आदेश यादव को निलंबित कर दिया गया। खनन के ओवरलोड वाहनों को सिपाहियों ने रोकने में लापरवाही बरतने पर सीओ नजीबाबाद की रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। साथ ही मंडावली एसओ विकास कुमार और चौक इंचार्ज अनिल कुमार के खिलाफ प्रारंभिक जांच बैठा दी है। इसकी जांच सीओ क्राइम को सौंपी गई है।
Leave a Reply