रिपोर्टर का नाम – देवेन्द्र पंडियार
जनपद- मंदसौर
एसडीओपी गरोठ श्री राजाराम धाकड़ द्वारा किया गया भानपुरा थाने का औचक रात्रि निरीक्षण
थाने के रिकॉर्ड रजिस्टर मालखाना को किया चेक, रात्रि गश्त पार्टी को भी किया चेक, आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाने के अधिकारी/कर्मचारी एवम रात्रि गश्त पार्टी को लगातार तत्परता से ड्यूटी करने हेतु किया पाबंद। दिनांक 09 जून 2024 की दरमियानी रात्रि एसडीओपी गरोठ श्री राजाराम धाकड़ द्वारा भानपुरा थाने का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान थाने के रिकॉर्ड, रजिस्टर, सीसीटीएनएस,जरायम एवम मालखाना, हवालात को चेक करते कमी पूर्ति सुधार हेतु संबंधित कर्मचारी को दिशा निर्देश दिए गए। थाने के एचसीएम अन्य कर्मचारियों को तत्परता से ड्यूटी करने हेतु पाबंद किया। इस दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति हेतु थाना हाजिरी भी चेक की गई। निरीक्षण के दौरान रात्रि गश्त पार्टी को चेक करते संबंधित गश्त पार्टी को अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने, संदिग्धों पर निगाह रखने एवम तत्परता से ड्यूटी करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

















Leave a Reply